Skip to main content

Posts

बेल्हा रत्न सम्मान में गूंजी निर्झर प्रतापगढ़ी की कविता की रासधारा

29 दिस.23 ।। एक ऋषि कुटीर, पृथ्वीगंज नगर पंचायत प्रांगण में बेल्हा रत्न सम्मान समारोह 2023 का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत पृथ्वीगंज अध्यक्ष श्री संजय सरोज जी, प्रसिद्ध अवध कवि श्री निर्झर प्रतापगढ़ी एवं पर्यावरण अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त श्री अजय कुमार तिवारी (क्रांतिकारी) जी ने कार्यक्रम की गरिमा को सुशोभित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत विशिष्ट क्षेत्र में उत्कृष्ट स्वयं सेवियों को बेल्हा रत्न, पृथ्वीगंज भूषण सम्मान एवं ऋषि कुटीर सम्मान से सम्मानित किया गया। निर्झर प्रतापगढ़ी की कविताओं ने कार्यक्रम में चार चांद लगाया तो दूसरी तरफ अजय क्रांतिकारी जी ने समाज को प्रकृति के प्रति कर्तव्य को याद दिलाते हुए हरित पेय, हरित आहार, हरित जन्म दिवस और हरित जीवन की परिभाषा बताया । कार्यक्रम के अंत में पं. मानस राजऋषि को प्राप्त विश्वस्तरीय अवार्ड योग ग्रैंड मास्टर सर्टिफिकेट से सुशोभित किया गया एवं पं.मानस जी की तीन पुस्तकें सुषमा पुराण, अजना टैरो कार्ड्स, ज्योतिष रहस्य का विमोचन किया गया । कार्यक्रम के अंत में अतिथि विशेष को एक एक औषधीय पौधा भेंट किया गया औ...
Recent posts

पं. मानस राजऋषि बने क्रीड़ा भारती के जिला योग प्रमुख

23–24 दिसंबर । वाराणसी जिले में क्रीड़ा भारती की काशी प्रांत की विशेष बैठक में ऋषि कुटीर के पीठाधीश पं.मानस राजऋषि को क्रीड़ा भारती की तरफ से प्रतापगढ़ जिले का योग प्रमुख बनाया गया एवं उपमंत्री का पद भी प्रदान किया । वर्षों से जिले में खेल को मजबूत करने वाले क्रीड्स भारती के जिला अध्यक्ष श्री ध्रुव शर्मा एवं  पं.मानस को लेकर आशा की का रही है कि प्रतापगढ जिला अब उन खेलों को लेकर राष्ट्रीय और विश्वस्तरीय स्तर पर आगे बढ़ेगा जिनकी वर्तमान में विशेष अवश्यकता है।

बिजली कटौती से जनता कर रही त्राहि त्राहि

न्यूज 25 जून 2023:: 📰इधर गर्मी चरम सीमा पर है दूसरी तरफ नव गठित नगर पंचायत पृथ्वीगंज अनवरत बिजली कटौती के कारण बेहाल है। कुओं में पानी सूखे 25 साल हो गए उसके बाद से लोगों के लिए पानी का सबसे बड़ा संसाधन समर्सिबल है। लगातार कुछ क्षेत्रों में बिजली गुल होने से घरों में जल संकट का विशेष सामना करना पड़ रहा।  नव नगर पंचायत पृथ्वीगंज का विकास शुरुवात से ही खस्ता प्रदर्शन कर रहा है। कुछ क्षेत्रों में आज बिजली गए 12 घंटे से ऊपर हो गए एवं बीते कल में बिलजी कुल एक घंटे भी नही रही। जरा सी हवा और खंभों के तार खुल जाते हैं। पिछले पांच साल में बिलजी की व्यवस्था ने यह रिकॉर्ड तोड़ा है। जनता नव निर्वाचित चेयरमैन से उम्मीद लगाए बैठी है कि जल्द ही खंभों के खुले तारों को हटाकर मजबूत कवर्ड केबल लगेगा। हम उम्मीद करते हैं कि इसे विकास का मुद्दा समझ कर इसमें कोई उचित कदम उठाया जाएगा।

पृथ्वीगंज क्षेत्र का गौरव ऋषि कुटीर

नगर पंचायत बनने के बाद भी लोग अभी तक यही मानते हैं कि पृथ्वीगंज नगर पंचायत का विकास अभी संभव नही। सर्वे का मानना है कि जागरूकता का स्तर 10 फीसदी से भी कम है जिसके कारण युवा वर्ग विशेष स्किल लेकर सामने नही आ पा रहा।  क्षेत्र गर्व का विषय यह है कि ऋषि कुटीर संस्थान के अन्तर्गत चलाए जा रहे प्रयास की दृष्टि से ऐसा कार्य अभी तक पूरे प्रतापगढ़ नगर क्या आस पास के जिलों में भी नही हुआ।  पहले योग , प्राकृतिक चिकित्सा एवं आयुर्वेद के शिक्षण के लिए विद्यार्थियों को हरिद्वार या बंगलोर जैसे स्थानों पर जाना पड़ता था । आज यह सुविधा ऋषि कुटीर के माध्यम से पृथ्वीगंज, प्रतापगढ़ में मौजूद है। आयुष मंत्रालय से मान्य यह कोर्स करके अब विद्यार्थी अपने कैरियर को ऐसे विषयों से जोड़कर कार्य कर सकते हैं जिसकी समाज को विशेष आवश्यकता है। एलोपैथी दवाओं में अंधाधुंध कमीशनखोरी के चलते पर्चों में ऐसी अनावश्यक दवाएं भी लिखी जा रही हैं जिसकी शरीर को कोई आवश्यकता नहीं।  ऋषि कुटीर के संचालक पं. मानस राजऋषि का कहना है कि अभी यहां जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्य करना काफी संघर्षशाली है क्योंकि इन क्षेत्रों से जुड...

गणतंत्र दिवस

पृथ्वी गंज बाजार में गणतंत्र दिवस रैली की झलक देखें प्रयागराज विश्वविद्यालय गणतंत्र दिवस समारोह की झलक

खेल

भारत ने 3-0 से वनडे सीरीज जीती, न्यूजीलैंड को तीसरे वनडे में 90 रनों से हराया...।। भारत पहुंचा ODI रैंकिंग में नंबर 1 पर...।। बधाई शुभकामनाएं

धर्म

*सरस्वती गायत्री मंत्र | Saraswati Gayatri Mantra* *बुद्धि-शक्ति। फल- मेधा की वृद्धि, बुद्धि की पवित्रता, चतुरता, दूरदर्शिता, विवेकशीलता* *ॐ सरस्वत्यै विद्महे, ब्रह्मपुत्र्यै धीमहि । तन्नो देवी प्रचोदयात् ।*     *Rishi Chintan Youtube Channel* 👇👇👇 https://www.youtube.com/watch?v=-VItKvV3Jmg