Skip to main content

पृथ्वीगंज क्षेत्र का गौरव ऋषि कुटीर

नगर पंचायत बनने के बाद भी लोग अभी तक यही मानते हैं कि पृथ्वीगंज नगर पंचायत का विकास अभी संभव नही। सर्वे का मानना है कि जागरूकता का स्तर 10 फीसदी से भी कम है जिसके कारण युवा वर्ग विशेष स्किल लेकर सामने नही आ पा रहा। 
क्षेत्र गर्व का विषय यह है कि ऋषि कुटीर संस्थान के अन्तर्गत चलाए जा रहे प्रयास की दृष्टि से ऐसा कार्य अभी तक पूरे प्रतापगढ़ नगर क्या आस पास के जिलों में भी नही हुआ। 
पहले योग , प्राकृतिक चिकित्सा एवं आयुर्वेद के शिक्षण के लिए विद्यार्थियों को हरिद्वार या बंगलोर जैसे स्थानों पर जाना पड़ता था । आज यह सुविधा ऋषि कुटीर के माध्यम से पृथ्वीगंज, प्रतापगढ़ में मौजूद है। आयुष मंत्रालय से मान्य यह कोर्स करके अब विद्यार्थी अपने कैरियर को ऐसे विषयों से जोड़कर कार्य कर सकते हैं जिसकी समाज को विशेष आवश्यकता है। एलोपैथी दवाओं में अंधाधुंध कमीशनखोरी के चलते पर्चों में ऐसी अनावश्यक दवाएं भी लिखी जा रही हैं जिसकी शरीर को कोई आवश्यकता नहीं। 
ऋषि कुटीर के संचालक पं. मानस राजऋषि का कहना है कि अभी यहां जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्य करना काफी संघर्षशाली है क्योंकि इन क्षेत्रों से जुड़े सरकारी कर्मचारी भी घूसखोर और सेटिंग के चलते योग और प्राकृतिक चिकित्सा के अस्तित्व के लिए स्वयं रोड़ा बने हैं किंतु हमारा प्रयास और विश्वास अटल है। जल्द ही अन्य जिलों और प्रदेशों के लोग ऋषि कुटीर की तरफ रुख करेंगे जिससे बाहरी अतिथियों का आवागमन बढ़ेगा और यह क्षेत्र के विकास पर भी असर करेगा।

Comments

Popular posts from this blog

बेल्हा रत्न सम्मान में गूंजी निर्झर प्रतापगढ़ी की कविता की रासधारा

29 दिस.23 ।। एक ऋषि कुटीर, पृथ्वीगंज नगर पंचायत प्रांगण में बेल्हा रत्न सम्मान समारोह 2023 का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत पृथ्वीगंज अध्यक्ष श्री संजय सरोज जी, प्रसिद्ध अवध कवि श्री निर्झर प्रतापगढ़ी एवं पर्यावरण अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त श्री अजय कुमार तिवारी (क्रांतिकारी) जी ने कार्यक्रम की गरिमा को सुशोभित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत विशिष्ट क्षेत्र में उत्कृष्ट स्वयं सेवियों को बेल्हा रत्न, पृथ्वीगंज भूषण सम्मान एवं ऋषि कुटीर सम्मान से सम्मानित किया गया। निर्झर प्रतापगढ़ी की कविताओं ने कार्यक्रम में चार चांद लगाया तो दूसरी तरफ अजय क्रांतिकारी जी ने समाज को प्रकृति के प्रति कर्तव्य को याद दिलाते हुए हरित पेय, हरित आहार, हरित जन्म दिवस और हरित जीवन की परिभाषा बताया । कार्यक्रम के अंत में पं. मानस राजऋषि को प्राप्त विश्वस्तरीय अवार्ड योग ग्रैंड मास्टर सर्टिफिकेट से सुशोभित किया गया एवं पं.मानस जी की तीन पुस्तकें सुषमा पुराण, अजना टैरो कार्ड्स, ज्योतिष रहस्य का विमोचन किया गया । कार्यक्रम के अंत में अतिथि विशेष को एक एक औषधीय पौधा भेंट किया गया औ...

पं. मानस राजऋषि बने क्रीड़ा भारती के जिला योग प्रमुख

23–24 दिसंबर । वाराणसी जिले में क्रीड़ा भारती की काशी प्रांत की विशेष बैठक में ऋषि कुटीर के पीठाधीश पं.मानस राजऋषि को क्रीड़ा भारती की तरफ से प्रतापगढ़ जिले का योग प्रमुख बनाया गया एवं उपमंत्री का पद भी प्रदान किया । वर्षों से जिले में खेल को मजबूत करने वाले क्रीड्स भारती के जिला अध्यक्ष श्री ध्रुव शर्मा एवं  पं.मानस को लेकर आशा की का रही है कि प्रतापगढ जिला अब उन खेलों को लेकर राष्ट्रीय और विश्वस्तरीय स्तर पर आगे बढ़ेगा जिनकी वर्तमान में विशेष अवश्यकता है।

Election

सभासद प्रत्याशी संजय तिवारी जीतेंगे तो खुलेगा रोजगार का मार्ग टीटू बगिया का वादा भ्रष्टाचार का खात्मा   जितेंद्र तिवारी खोलेंगे रजिस्टर्ड हाइड मार्ग