न्यूज 25 जून 2023:: 📰इधर गर्मी चरम सीमा पर है दूसरी तरफ नव गठित नगर पंचायत पृथ्वीगंज अनवरत बिजली कटौती के कारण बेहाल है। कुओं में पानी सूखे 25 साल हो गए उसके बाद से लोगों के लिए पानी का सबसे बड़ा संसाधन समर्सिबल है। लगातार कुछ क्षेत्रों में बिजली गुल होने से घरों में जल संकट का विशेष सामना करना पड़ रहा। नव नगर पंचायत पृथ्वीगंज का विकास शुरुवात से ही खस्ता प्रदर्शन कर रहा है। कुछ क्षेत्रों में आज बिजली गए 12 घंटे से ऊपर हो गए एवं बीते कल में बिलजी कुल एक घंटे भी नही रही। जरा सी हवा और खंभों के तार खुल जाते हैं। पिछले पांच साल में बिलजी की व्यवस्था ने यह रिकॉर्ड तोड़ा है। जनता नव निर्वाचित चेयरमैन से उम्मीद लगाए बैठी है कि जल्द ही खंभों के खुले तारों को हटाकर मजबूत कवर्ड केबल लगेगा। हम उम्मीद करते हैं कि इसे विकास का मुद्दा समझ कर इसमें कोई उचित कदम उठाया जाएगा।
पृथ्वीगंज्ज के लिए विशेष